फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 30 मीटर तक घिसटता रहा

Wed, 26 Sep 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बच्छाव बाजार में हुआ हादसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी  के रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव बाजार में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार आकाश साहनी (20) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त दिलीप उर्फ मिथुन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बाजार में चितईपुर-अदलपुरा मार्ग को जाम कर दिया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे के साथ ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पाकर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और एसपी ग्रामीण अमित कुमार तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिलाए। लगभग ढाई घंटे बाद पांच बजे जाम खुला और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मिर्जापुर के चुनार थाना के अदलपुरा सुल्तानपुर गांव निवासी आकाश का पड़ोसी दिलीप है। दोनों बाइक से स्टूडियो संचालक आकाश का कैमरा ठीक कराने बनारस जा रहे थे। बच्छाव बाजार में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए उस पर चढ़ गया। इस दौरान आकाश बाइक के साथ ट्रैक्टर में फंस कर लगभग 30 मीटर तक घिसटाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस ने दिलीप को बनारस स्थित निजी अस्पताल भिजवाया। वहीं, आकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने से ग्रामीणों ने मना कर जाम लगा दिया। उधर, हादसे के बाद थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर खड़ा कर चालक भाग निकला। ग्रामीणों का कहना था कि रोहनिया पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर अनियंत्रित रफ्तार से चलते हैं और आए दिन हादसे का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

मना कइले रहली, आज मत जा बचवा

Bike Accident
हादसे में आकाश की मौत की सूचना पाकर मौके पर उसके पिता रवींद्र और मां पार्वती देवी भी पहुंची। बेटे का शव देखकर पार्वती अचेत हो गई। होश में आने पर वो बार-बार यही कह रही थी कि मना कइले रहली आज मत जा बचवा लेकिन हमार सुनला नाही तू भईया...। परिजनों ने बताया कि दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा आकाश की अदलपुरा स्थित शीतला धाम में फूल-माला और प्रसाद की दुकान है। खाली समय में वो दर्शनार्थियों की फोटो भी खींचता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें