सूचना पर पहुंचे अरुण कुमार सिंह के भाई आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि अरुण जरूरी काम से बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ गए थे। देर रात लौट रहे थे। अरुण अविवाहित और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ साल पहले ही पिता का देहांत हुआ था।
शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आदित्य विक्रम सिंह की तहरीर पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर दुर्घटना के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में लिया गया। कागजात के आधार पर कार मालिक और चालक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। उधर, महिला प्राथमिक उपचार कराकर पति के साथ लौट गई।
काशी स्टेशन के निर्माण कार्य में लगा डंपर घर के बाहर सो रहे मां-बेटे पर चढ़ा, गंभीर
काशी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण में लगे डंपर ने शनिवार रात कोनिया-कज्जाकपुरा मार्ग पर यादव बस्ती में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे मां-बेटे के ऊपर चढ़ गया। हादसे में आठ साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि डंपर उसकी मां के हाथ और पैर पर चढ़ने से हालत नाजुक है। दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कज्जाकपुरा निवासी बिंदु देवी (50) अपने आठ साल के बेटे किशन यादव के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को पकड़ लिया। लोगों ने चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बिंदु देवी घरों में साफ-सफाई कर परिवार का भरण-पोषण करती है। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।