लालगंज। कस्बा स्थित सिनेमा हॉल तिराहे 300 मीटर आगे मसीरपुर के पास बुधवार सुबह करीब 11.45 बजे रोडवेज बस के धक्के से रवि की मौत हो गई। जबकि अधेड़ घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल रामसेवक (50) गंभीरपुर थाना के हरिश्चंद्रपुर गांव का निवासी है।
रामसेवक अपनी मोपेड से थाना के मुड़हर गांव निवासी रवि (35) के साथ पुत्री के लिए साइकिल खरीदने जा रहा था। दोनों राजगीर का काम करते हैं। एक जगह काम का बकाया पैसा लेने जा रहे थे। इस बीच वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस ने मोपेड में धक्का मार दिया। रामसेवक ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उसे और रवि को टीकरगाढ़ स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे चौकी प्रभारी लालगंज विनोद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।