फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रक्षा बंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा तीन दिनों तक लागू रहेगी। आरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि त्योहार के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बसों की पहले से जांच कर ली गई है। तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा बहनों को दी जाएगी, ताकि वे समय से भाइयों के पास पहुंच सकें और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना सकें। इसके साथ ही रोडवेज की लंबी दूरी की बसों को कम करके लोकल रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ताकि बहनों को रक्षा बंधन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक आदेश नहीं आया है लेकिन निदेशालय की ओर से हमें इसकी जानकारी दी गई है। महिलाओं को यात्रा के दौरान कोई भी वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह दिखा सकें।
पिछले साल दो दिन दी गई थी सुविधा
2024 में रक्षाबंधन पर यह सुविधा 18 से 19 अगस्त तक दी गई थी, जिसमें हजारों बहनों ने रोडवेज की मुफ्त सेवा का लाभ उठाया था। इस बार यात्रा की अवधि को बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है, ताकि रक्षाबंधन से एक दिन पहले और एक दिन बाद लौटने वाली बहनों को भी सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें