फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, कुछ दिन पहले आया था मौसी के घर

Tue, 07 Nov 2023 01:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी राजेश मोदनवाल अपने परिवार के साथ भरथरा गांव निवासी साढ़ू के यहां छेंका में आए थे। सोमवार की दोपहर राजेश का इकलौता पुत्र सूरज मोदनवाल (20) मौसी के मकान की छत पर रिश्तेदारी में आए पांच वर्षीय आयुष के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
Varanasi: छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरथरा गांव में सोमवार की दोपहर मौसी के घर आया युवक और एक बच्चा मकान की छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उपचार के दौरान युवक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी राजेश मोदनवाल अपने परिवार के साथ भरथरा गांव निवासी साढ़ू के यहां छेंका में आए थे। सोमवार की दोपहर राजेश का इकलौता पुत्र सूरज मोदनवाल (20) मौसी के मकान की छत पर रिश्तेदारी में आए पांच वर्षीय आयुष के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में दोनों आ गए। करंट की चपेट में आने से सूरज झुलस गया। वहीं, उसके साथ खेल रहे आयुष को भी झटके लगे। परिवार के लोग सूरज को लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज की मौत के बाद उसके पिता राजेश और मां ममता की हाल बेसुधों जैसी थी।

विज्ञापन


मौसा बोले- बिजली विभाग की लापरवाही जान ले ली

सूरज के मौसा राजेश गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से भतीजे की जान चली गई। बताया कि पांच साल से घर बनवाकर रह रहे हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को छत के ऊपर से गए हाईटेंशन तार को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना को लेकर गांव के लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर रोष दिखा। वहीं, सूरज की मौत के बाद कॉल करने पर क्षेत्र से संबंधित जेई और एसडीओ सहित अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें