फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आने वालों के लिए गुड न्यूज: होटलों व वाहनों समेत अन्य सुविधाओं के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान,ये है प्लान

Tue, 07 Nov 2023 01:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी भ्रमण पर आने वाले पर्यटक एक टिकट लेकर काशी में पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। इसमें पार्किंग से लेकर भ्रमण करने के लिए वाहन तक की सुविधा शामिल है।
विज्ञापन
बनारस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी आने वाले पर्यटकों को अब होटलों, वाहनों समेत अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पर्यटन विभाग स्मार्ट सिटी से एक पोर्टल तैयार करा रहा है। इसमें पर्यटकों को पर्यटक स्थलों से लेकर अन्य सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक पर्यटकों की संख्या में पिछले पांच वर्षों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। पर्यटकों की सुविधा के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इसमें पर्यटक एक पोर्टल पर अपनी यात्रा के जरूरी संसाधन बुक कर सकेंगे। इससे काशी आने वाले वाले पर्यटकों से कोई भी मनमाना किराया नहीं वसूल सकेगा। इसमें सभी सुविधाओं की रेट लिस्ट भी होगी। पर्यटक होटल से लेकर वाहन और गंगा में सुबह-ए-बनारस की सैर के लिए नाव की जानकारी ले सकेंगे।

एक टिकट से मिलेंगी सभी सुविधाएं
काशी भ्रमण पर आने वाले पर्यटक एक टिकट लेकर काशी में पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। इसमें पार्किंग से लेकर भ्रमण करने के लिए वाहन तक की सुविधा शामिल है। स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन सोंथालिया ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर अलग-अलग लिंक पर जाकर सुविधाओं का चयन करना होगा। पैकेज में शामिल सुविधा के लिए पर्यटक ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


धरोहर और पर्यटन स्थलों की दी जाएगी
वेबसाइट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए काशी और आसपास की धरोहर व पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। विभाग की कोशिश है कि काशी आने वाले पर्यटकों को अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें