मुहम्मदाबाद गोहना परिसर में नालियां जाम होने पर सफाई करते सफाईकर्मी।संवाद
करहां। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना कार्यालय परिसर में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। परिसर में जगह-जगह मिट्टी, मलबा और गंदगी होने से नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए मंगलवार को सफाईकर्मियों की टोली लगाकर परिसर की जाम नालियों की सफाई कराई गई।
परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए चूना और ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया गया। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि परिसर में जलभराव की जानकारी मिलने पर सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई। जाम नालियों की पूरी तरह से सफाई करा दी गई है, ताकि बारिश के दौरान पानी न भरे।