फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रिवर्स फ्लिक और पुश शॉट ने यूथ क्लब को दिलाई जीत, इंपीरियल क्लब को 3-2 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ क्लब के खिलाड़ियों ने बुधवार को जिला स्तरीय रामजीत राजभर अंडर 14 सात ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में यंग स्टार क्लब को 3-2 से पराजित कर दिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 10 टीमों को दो पूल में बांटा गया है।
विज्ञापन

यूथ क्लब के गौरव और आलोक ने आक्रमण की शुरुआत की। वहीं, यंग स्टार क्लब के खिलाड़ियों ने जबरदस्त काउंटर अटैक किया। खेल के 10वें मिनट में मृत्युंजय ने एकल प्रयास से गोल कर यंग स्टार क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। 21वें मिनट में यूथ क्लब के मोहित के सटीक क्रॉस पास पर आलोक ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर कायम रहा।
दूसरे हाफ में यूथ क्लब ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। दोनों विंग से हमले करना शुरू किया। 26वें मिनट में मोहित ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। दो ही मिनट बाद यंग स्टार क्लब के सतेंद्र ने पेनल्टी काॅर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 2-2 कर दिया। स्कोर बराबर होने के बाद दोनों टीमों ने गोल करने के लिए पूरा प्रयास किया। खेल के 35वें मिनट में प्रियांशु ने डी एरिया में गौरव को बॉल पास किया और गौरव ने पुश शॉट से बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर बरकरार रहा। मैच से पहले हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संचालन सचिव केबी रावत, धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव इदरीस अहमद ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें