फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस में थाने पहुंचे लड़की के चाचा को दारोगा ने दौड़ाया, टूट गया पैर

Sat, 18 Nov 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भतीजी की शादी टूटने पर थाने में थी पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी को लेकर थाने में हो रही पंचायत में लड़की के चाचा को तेज आवाज में बोलने पर एसओ ने दौड़ा लिया। घबराहट में वह गिरे और पैर टूट गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊ जिले के मिर्जापुर गांव निवासी इंदल की भतीजी की शादी आजमगढ़ के धरवारा गांव निवासी उमेश राम पुत्र गोविंद से तय थी।
विज्ञापन


17 नवंबर को तिलक चढ़ना था और एक हफ्ते बाद शादी होनी थी। इसी बीच गुरुवार को तरवां थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को फोन कर खुद को उमेश की मामी बताते हुए कहा कि उसने 11 नवंबर को उमेश के साथ कोर्ट मैरेज कर ली है।

उसके घर के लोग सब कुछ जानने के बाद भी उमेश की शादी की तैयारी कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस पहुंची और उमेश के नाते, रिश्तेदार सहित सभी को थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर मिर्जापुर गांव से लड़की के चाचा इंदल आदि भी जहानागंज थाने पहुंचे। एसओ कुमुद शेखर सिंह की मौजूदगी में पंचायत हुई। भतीजी की शादी टूटने से दुखी इंदल ने थोड़े तल्ख तेवर में बोल दिया। जिससे नाराज एसओ ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया।

घबराकर इंदल वहां से भागे और गिरने से उनका पैर टूट गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एसओ ने शादी रोकवा दी और 20 नवंबर को दोनों पक्षों की पंचायत पुन: बुलाई है।

सीओ मो. अकमल खां ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर काफी संख्या में लोगों ने थाना घेरा था। बगैर किसी की बात सुने हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन लोगों को थाने से खदेड़ा तो एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें