फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक गुट ने जड़ा ताला, विरोध में धरने पर बैठे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में छात्र पीएचडी कक्षाओं के संचालन पर दो फाड़ हो गए। छात्रों ने जब कक्षाओं पर ताला जड़ दिया तो इसके विरोध में दूसरे गुट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद छात्रों का धरना समाप्त हुआ। हालांकि परिसर में हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

हिंदी विभाग में बुधवार को छात्रों का गुट पीएचडी की कक्षाओं को बंद कराने की मांग को लेकर तालाबंदी कर दी। दूसरे गुट ने पीएचडी की कक्षाओं को चलाने और ताला खोलने की मांग शुरू कर दी। एक छात्र परिसर में धरने पर बैठा तो दूसरा गुट सड़क जाम करके धरने पर बैठ गया। घटना की सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। दोनों गुटों की बातें सुनने के बाद उनकी मांगों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। एक गुट के छात्र पहले से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को लेकर आंदोलित हैं। दूसरे गुट का कहना था कि अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन करें, लेकिन कक्षाएं बंद न कराई जाएं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने विभाग के अंदर धरने पर बैठे छात्रों को बलपूर्वक उठा लिया। सड़क पर बैठे छात्रों को अंदर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इसके बाद एक गुट के छात्रों के समर्थन में छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंचे और छात्रनेताओं को छोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें