फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पहले शादी तुड़वाई और फिर साथ छोड़कर भागा, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 09:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के लंका क्षेत्र की एक महिला और एक युवक के बीच प्रेम हुआ तो शादी की बात तय हुई। इसके बाद युवक के कहने पर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। युवक और महिला फिर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। फिर युवक ने खुद शादी कर ली और वह महिला को फिर परेशान करने लगा। महिला की तहरीर के आधार पर बुधवार को लंका थाने में आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना अंतर्गत ठोठिहा के मूल निवासी और बिरदोपुर में रहने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सामाजिक संस्था सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि उनके पास एक महिला ने फोन कर मदद मांगी तो वह उन्हें लंका थाने ले आए। महिला ने बताया कि 2006 में उनकी शादी हुई थी। इसी बीच, राजेश से उनकी मुलाकात हुई तो उसके कहने पर दोनों ने साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया।

फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। वर्ष 2009 में उन्हें धोखा देकर राजेश ने शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और राजेश से दूरी बना ली। इस बीच राजेश लगातार उन्हें परेशान करता रहा और लगभग 15 दिन पहले उसने दुष्कर्म किया। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें