फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: स्वाधार गृह से एक युवती और दो महिलाएं छह माह की बच्ची संग गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 18 May 2021 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद से वाराणसी के  दांदूपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में संचालित स्वाधार गृह से मंगलवार को एक युवती और दो महिलाएं छह माह के बच्चे के संग गायब हो गईं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना अंतर्गत दांदूपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में संचालित स्वाधार गृह से मंगलवार को एक युवती और दो महिलाएं गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं लगा तो शिवपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने स्वाधार गृह की काउंसलर से रिपोर्ट तलब की।

विज्ञापन


वहीं पुलिस कैंट स्टेशन, रोडवेज अन्य स्थानों पर तलाश कर रही है। बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद से दांदूपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में स्वाधार गृह संचालित होता है। परिजनों से पीड़ित, निराश्रित या किसी आपदा से पीड़ित महिलाएं आकर यहां रहती हैं।

इस समय स्वाधार गृह में मौजूदा समय में छह महिलाएं रह रही थी। सुबह के बाद किसी समय एक युवती व दो महिलाएं गेट से बाहर भाग निकलीं। स्वाधार गृह की काउंसलर सोनी चौबे ने बताया कि संभवतः  तीनों के हाथ मेन गेट की चाबी लग गई और वह मौका देखकर गृह से बाहर निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायब होने वाली युवती 20 वर्षीय गुड़िया है और वह बिहार के पटना की रहने वाली है। दूसरी 35 वर्षीय मूकबधिर गुड़िया है और यह पता नहीं कि वह कहां की है। वहीं छावनी क्षेत्र की रहने वाली तीसरी 25 वर्षीय खुर्शीदा बानो है। खुर्शीदा के साथ उसकी छह माह की बच्ची भी है।

वहीं घटना की सूचना पाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गृह के संचालकों से जवाब मांगा गया है कि देखरेख में किस स्तर पर लापरवाही हुई। जिन दो महिलाओं के नाम और पता का उल्लेख है उनके परिजनों से भी संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें