फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सुबह घर से काम के लिए निकला था कार मिस्त्री, ऐसा क्या हुआ कि ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

Fri, 22 Dec 2023 01:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहावाबाद गांव में अपने ननिहाल में रहने वाला डब्लू उर्फ अनिल घर के पास एक कार कंपनी में मैकेनिक का कार्यकर्ता था। उसे दो लड़की एक लड़का है। परिजनों ने बताया कि डब्लू सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
Varanasi: राजघाट पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूद कर कार मिस्त्री ने दी जान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर राजघाट पुल के नीचे शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। मृतक की शिनाख्त डब्लू पासवान उर्फ अनिल (32) निवासी शाहाबाबाद (रोहनिया) के रूप में हुई। मृतक के घर वाले सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और बताया कि डब्लू सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। काशी जीआरपी ने डब्लू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट में के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शहावाबाद गांव में अपने ननिहाल में रहने वाला डब्लू उर्फ अनिल घर के पास एक कार कंपनी में मैकेनिक का कार्यकर्ता था। उसे दो लड़की एक लड़का है। परिजनों ने बताया कि डब्लू सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह कैसे काशी रेलवे स्टेशन पहुंच गया इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डब्लू अवधूत राम हाल्ट से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कर्ज से था परेशान 

डब्लू के आत्महत्या किए जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा है। मां शीला देवी ने बताया कि डब्लू की आर्थिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी। वह कर्ज लेकर जीवन यापन कर रहा था। वहीं कर्जदार रोज रोज घर आकर उसे प्रताड़ित कर रहे थें। इससे डब्लू परेशान हो गया था। कुछ दिनों पहले डब्लू ने ब्याज पर भी पैसा लिया था। जिसे भरने के लिए उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें