चौबेपुर। क्षेत्र के डुबकियां झाम की मड़ई के पास रविवार को बस की टक्कर से बाइक सवार अशोक राम (50) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे उनके छोटे भाई अक्षय राम (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है।
बस चालक बस छोड़ फरार हो गया। पहुंची ने बस को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि गाजीपुर के सिधौना, चित्तौड़ा निवासी अशोक अपने छोटे भाई के साथ बाइक से बाइक से वाराणसी शहर जा रहे थे। ओवरटेक करने के फेर में बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं कछवां रोड संवाददाता केे मुताबिक क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार को सुबह आठ बजे खोचवां निवासी दीपक सिंह (20) कछवा रोड की तरफ ह्लद्म रहा था। वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी दी जिससे दीपक जख्मी हो गया। उसे गंभीर रूप से बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।