फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि में सजी संगीत संध्या

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर सोमवार को गायन-वादन की महफिल सजी। पाणिनी भवन सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यपाल एवं कुलाधिपति बीएल जोशी ने सपत्नीक कार्यक्रम का आनंद उठाया। प्रस्तुतियों पर पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन

ठुमरी, दादरा के साथ उतप (सभी वाद्य यंत्रों का समन्वय) की प्रस्तुति की गई। अनूप मिश्र की ठुमरी अजहू न आई श्याम... और दादरा सैयां धीरे-धीरे कजरी उतार... की प्रस्तुति की लोगों ने जमकर सराहना की। उतप में गायन के साथ तबला, ढोलक, मृदंग, शहनाई, बांसुरी का सामूहिक वादन हुआ। यह वादन प्राचीन काल में किसी उत्सव, शोभा यात्रा तथा युद्ध के समय होता था। इसे सुनकर राज्यपाल ने खूब तालियां बजाईं। तबले पर अमित मिश्र, सितार पर देवव्रत मिश्र तथा तानपुरा पर प्रदीप पांडेय ने संगत की। साथ ही उस्ताद इस्लाम हुसैन खान, जाकिर हुसैन खान, उस्ताद मुबारक हुसैन खान ने शहनाई, जामिन हुसैन खान ने शहनाई सूर तथा उस्ताद प्यारेलाल हुसैन खान एवं तवक्कल हुसैन खान ने दुक्कर प्रस्तुत किया। प्रारंभ में कुलपति प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। अनूप मिश्र ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने सभी को आशीर्वाद दिया।

आज 27 छात्रों को मिलेंगे 52 गोल्ड मेडल
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का तीसवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित है। मुख्य अतिथि राजस्थान के संस्कृत शिक्षा एवं भाषा विज्ञान के पूर्व निदेशक देवर्षि कलानाथ शास्त्री और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन होंगे। पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कार्यक्रम में आना था लेकिन कतिपय कारणों से उनका आगमन स्थगित हो गया। अब उनके प्रतिनिधि के रूप में श्री हसन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति बीएल जोशी करेंगे। दीक्षांत समारोह में 27 छात्रों को कुल 52 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। सोमवार की शाम दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया। वीसी प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र भी अध्यापकों के साथ शिष्ट यात्रा में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। चाक चौबंद व्यवस्था के लिए मातहतों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें