वाराणसी। सिटी स्टेशन के सामने मंगलवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वह स्टेशन से बाहर बाहर निकलने के बाद सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजीपुर जिले के बिरनो निवासी गुलाब राजभर (40) अपनी पत्नी मंजू के साथ समता एक्सप्रेस ट्रेन से मंगलवार को सिटी स्टेशन पहुंचा था। किसी डाक्टर को दिखाने के लिए वह वह बनारस आया था। स्टेशन से बाहर निकल दोनों सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने गुलाब को धक्का मार दिया। बस के अगले पहिए की चपेट में आने से गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को गाजीपुर पुलिस के माध्यम से सूचना दे दी गई थी।
होमगार्ड के घर को चोरों ने खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया में सोमवार की रात चोरों ने होमगार्ड के घर को खंगाल दिया। होमगार्ड परिवार समेत घर की छत पर सोया था। करीब ढाई लाख की चोरी बताई जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
कोतवाली थाने में तैनात होमगार्ड रमाशंकर पांडेय कोनिया में बलदाऊ पांडेय के मकान में किराए पर रहता है। सोवमार की मकान मालिक और किराएदार दोनों का परिवार में छत पर सोया था। चोर घर के पीछ से पहले छत पर चढ़े। लकड़ी की सीढ़ी से फिर नीचे उतरे। रमाशंकर के कमरे का ताला तोड़ चोर अंदर घुसे थे। अटैची तोड़ उसमें रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, मांगटीका, दस हजार रुपये लेकर चंपत हो गए।