वाराणसी। रेल लाइन की जांच, लाइनों पर पड़े स्क्रैच को दूर कर उसकी लाइफ बढ़ाने के लिए दिल्ली से मंगाई गई रेल ग्राइंडिंग मशीन (आरजीएम) बनारस पहुंच गई है। मंगलवार को दोपहर बाद इस मशीन में तेल भरने के लिए प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच में खड़ा किया गया। लोगों के लिए यह मशीन कौतूहल बनी हुई थी। प्लेटफार्म पर खड़े लोग इस मशीन के बारे में जानने का प्रयास कर रहे थे।