फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी निकायों का चुनाव एक साथ कराने की तैयारी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रशासन अब नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत का चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। इसका नंबर 0542-2509478 है। अभी तक तीनों निकायों के चुनाव अलग-अलग कराने की कार्ययोजना बनाने में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

पहले से तय रणनीति के तहत नगर निगम का ईवीएम तथा नगर पालिका परिषद रामनगर एवं नगर पंचायत गंगापुर का चुनाव बैलेट बाक्स के जरिए कराने की तैयारी में प्रशासन जुटा था। इस बीच सभी निकायों का एक साथ चुनाव होने का संकेत मिलने पर अधिकारी उधेड़बुन में पड़ गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि ईवीएम और बैलेट पेपर के जरिए एक ही दिन मतदान की प्रक्रिया कैसे संपन्न कराई जाएगी। उधर, मतदान केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है। नगर निगम में 898, नगर पालिका परिषद रामनगर में 53 तथा नगर पंचायत गंगापुर में 10 बूथ बनाने की तैयारी की गई है।इसके अलावा 1500 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों पर सहायक बूथ बनाए जाएंगे। हालांकि सहायक बूथों के बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने शुक्रवार को रायफल क्लब में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 13 मई को लगने वाले मतदाता मेले में मतदाता सूची मुकम्मल करने की हिदायत दी। एडीएम आपूर्ति को उन्होंने निकाय चुनाव के दृष्टिगत विभागों से प्राप्त अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची एनआईसी में प्रविष्टि कराने को कहा। उन्होंने एडीएम सिटी को एसडीएम व एसीएम से संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची प्राप्त कर यथाशीघ्र अंतिम रूप देने के लिए कहा। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति की सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें