फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

202 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काफी माथापच्ची के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिया है। जिले में परीक्षा के लिए 202 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल बने नौ परीक्षा केंद्रों को इस बार केंद्र की सूची से हटा दिया गया है। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने केंद्रों पर तीन दिन के अंदर आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद उसे मंडलीय कमेटी के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि बुधवार को आपत्ति के लिए केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन/प्रधानाचार्य अपनी आपत्ति वहां 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। जिले के 202 केंद्रों में आठ राजकीय, 89 अनुदानित और 105 विद्यालय वित्तविहीन हैं। जिले में 126028 लाख हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा 2015 में शामिल होंगी। जिन विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया गया है उनमें रुकमिणी इंटर कालेज, जय नारायण इंटर कालेज, इंदिरा गांधी इंटर कालेज, जनकदुलारी इंटर कालेज, मनराजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम्यांचल इंटर कालेज, मां पार्वती इंटर कालेज, हाथी बरनी इंटर कालेज आदि शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि आपत्तियां आने के बाद उनका निस्तारण कर मंडलीय कमेटी के पास भेज दिया जाएगा। वहां से केंद्र को फाइनल कर उसे बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें