फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार थमा, मतदान कल

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 11 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार की शाम थम गया। अध्यक्ष समेत चार पदों पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1746 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशियों ने परिसर के बाहर छात्रों से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर हरिशंकर पांडेय ने मंगलवार को निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा भवन में गुरुवार की सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच सात बूथों पर वोट डाले जाएंगे। आई कार्ड या नामांकन पत्र साथ लाने वाले छात्र ही मतदान कर सकेंगे। परिचय पत्र के बिना परिसर में आने वाले छात्रों को मताधिकार से वंचित होना पड़ेगा। निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों को चेताया कि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें