फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू दीक्षांत ः वाइस चांसलर्स अवार्ड से नवाजे जाएंगे 15 शिक्षक

Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रेष्ठ शिक्षण कार्य के साथ ही उत्कृष्ट शोध करने वाले 15 शिक्षकों को गुरुवार को कुलपति आवास पर आयोजित दीक्षांत भोज के दौरान रात 8:30 बजे वाइस चांसलर्स अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड कुलपति डॉ. लालजी सिंह की पहल पर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय में पहली बार इस प्रयास के तहत एक शिक्षक को पांच लाख रुपये और 14 शिक्षकों को एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के प्रो. श्याम सुंदर को 30 से अधिक हाई इंपैक्ट फैक्टर वाले जर्नल में प्रकाशित होने वाले शोधपत्रों के लिए पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, पांच से 15 तक हाई इंपैक्ट फैक्टर वाले जर्नल्स में शोधपत्र प्रकाशित कराने वाले बीएचयू के 14 अन्य शिक्षक भी सम्मानित होंगे। इनमें भौतिकी के वेंकटेश सिंह, प्रो. भारतेंदु कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अंचल श्रीवास्तव, प्रो. एके घोष और प्रो. आरपी मलिक, बायोटेक्नोलॉजी के प्रो. एके त्रिपाठी, केमेस्ट्री के प्रो. कृष्णानंद सिंह, प्रो. एमएस सिंह, प्रो. डीएस पांडेय, डॉ. सत्येन साहा, प्रो. बीबी प्रसाद और बायोकेमेस्ट्री के डॉ. डी दास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें