फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सपा फिर से गठित कर रही बूथ कमेटी

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के लिए साल भर से किलेबंदी में लगी समाजवादी पार्टी को ऐन चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारी और प्रत्याशी बदलने का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। पार्टी ने बूथ कमेटियों के गठन का काम आठ महीने पहले ही पूरा कर लिया था लेकिन महानगर अध्यक्ष के बदलने के कारण शहरी क्षेत्र में दोबारा सूची तैयार करनी पड़ रही है। इसी तरह प्रत्याशी बदलने की वजह से पार्टी को फिर से विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने जुलाई महीने में ही बूथ कमेटियों की सूची प्रांतीय कमेटी को भेज दी थी। इस सूची में हर बूथ पर तैनात 10 कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष का विवरण शामिल किया गया था। इसका पूरा डाटा बैंक तैयार हो चुका है। नवंबर माह में तत्कालीन महानगर अध्यक्ष डा. ओपी सिंह को प्रदेश सचिव बना दिया गया। उसके बाद राकेश जैन महानगर अध्यक्ष और लालू यादव को महासचिव बना दिए गए। अब बूथ कमेटियों के गठन की कवायद की जा रही है। जिले इकाई के दायरे में आने वाले रोहनिया, अजगरा, सेवापुरी, शिवपुर विधानसभाओं की बूथ कमेटियां साइकल यात्रा। में सक्रिय हैं जबकि महानगर में बूथ पर तैनात रहने वाले सिपाहियों की तलाश चल रही है।
महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि उनको बूथ कमेटी की पुरानी सूची नहीं मिली, लिहाजा दोबारा मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर, पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. ओपी सिंह का कहना है कि बूथ कमेटियों का गठन करके प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक सूची जुलाई में निर्धारित तिथि से पहले लखनऊ भेज दी गई थी। शहर की कैंट, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभाओं में एक हजार से अधिक बूथ हैं। इन पर चुनाव में काम करने वाले 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

000
फिर विधानसभाओं के सम्मेलन
वाराणसी। लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल के स्थान पर बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया को प्रत्याशी बनाने के कारण पार्टी को फिर से विधानसभा सम्मेलन आयोजित करना पड़ रहा है। महानगर इकाई नौ फरवरी को कैंट का जयनारायण इंटर कालेज, 11 को शहर उत्तरी मकबूल आलम रोड और 13 को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन मछोदरी पार्क में करने जा रही है। जिला इकाई 14 फरवरी को रोहनिया का कार्यकर्ता सम्मेलन जगतपुर में करेगी। अजगरा, शिवपुर और सेवापुरी के सम्मेलन की तिथियां तय की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें