वाराणसी। अदालत के आदेश पर चेतगंज पुलिस ने प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी, समेत 12 लोगों के खिलाफ गुरुवार को हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने बजरंगी के इशारे पर गवाह को मार पीटकर गला दबाने का प्रयास किया था।
चौकाघाट निवासी वादी दीपक पटेल के प्रार्थनापत्र पर अदालत में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 30 अप्रैल 2013 की शाम रामलीला समिति चौकाघाट में भंडारा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कमेटी के प्रबंधक विक्रम भारद्वाज पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में दीपक पटेल गवाह के तौर पर रहा। अभियुक्तों ने मुकदमें गवाही देने से मना किया। इसी से नाराज आरोपियों ने 26 अगस्त 2013 की शाम पांच बजे लहुराबीर जाते समय चार पहिया वाहनों पर सवार आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। अदालत ने इस मामले में थानाप्रभारी चेतगंज को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था। पुलिस ने गुरुवार को हत्या के मुन्ना बजरंगी, सुरेंद्र मौर्या, ओम प्रकाश शर्मा, हरि दयाल, त्रिलोकी, राजेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, संजय राव, पुष्पजीत सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चेतगंज पुलिस इस मुकदमे की विवेचना कर रही है।