फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के छापे में 35 सिलेंडर जब्त, एक व्यक्ति धराया

Wed, 11 Sep 2013 05:36 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पंचक्रोसी मार्ग कंदवा में छापा मारकर अवैध रिफिलिंग के 35 सिलेंडर जब्त किए गए। रिफिलिंग के उपकरण और तौल मशीन भी बरामद की गई है। विभाग की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति जिलाधिकारी से मांगी गई है। इस धंधे से जुड़े एक व्यक्ति को भी पकड़ गया है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मंडुवाडीह क्षेत्र में कुछ लोग बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने का अवैध धंधा करते हैं। टीम के निरीक्षक लगातार नजर रखे हुए थे। मंगलवार सुबह सटीक सूचना पर टीम के निरीक्षकों ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा तो वहां पर 30 बड़े और 5 छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग हो रही थी। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने बताया कि वह बड़े सिलेंडर मंगाता था और उन्हीं में से वह छोटे सिलेंडर में गैस भरकर बेचता है। वहां पर सिलेंडर तौलने की मशीन और अवैध रिफिलिंग के उपकरण भी जब्त किए गए। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें