फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: 94 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों के बहुरेंगे दिन, 57 करोड़ की लागत से होगा डिजिटलाइजेशन

Sun, 24 Apr 2022 04:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्कालय में संग्रहित 94 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों के दिन बहुरेंगे। 57 करोड़ की लागत से पांडुलिपियों का संरक्षण और डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसयू) - फोटो : SSU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्कालय में संग्रहित 94 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों के दिन बहुरेंगे। 57 करोड़ की लागत से पांडुलिपियों का संरक्षण और डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग से बातचीत के दौरान पांडुलिपियों के संरक्षण, संवर्धन एवं डिजिटलाइजेशन के लिए शासन ने सहयोग देने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


संरक्षण के लिए 47 करोड़ रुपये तथा डिजिटलाइजेशन के लिए 10 करोड़ रुपये की परियोजना बनाकर शासन को भेजा जाएगा। संस्कृति मंत्रालय की निगरानी में कार्य पूर्ण होगा। इसके तहत पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए लाल कपड़ों को एक विशेष रसायन में लेप लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा तथा इसका अध्ययन/शोध और प्रकाशन भी किया जाएगा।

 एक हजार साल पुरानी है श्रीमद्भागवतगीता
सरस्वती भवन पुस्तकालय में दुर्लभ पांडुलिपियों का भंडार है। इसमें हस्तलिखित एक हजार साल पुरानी श्रीमद्भागवत प्रमुख है। यह देश की प्राचीनतम पांडुलिपि है। इसी तरह स्वर्णपत्र आच्छादित, लाक्षपत्र पर कमवाचा (वर्मी लिपि) यहीं संग्रहित है। स्वर्णाक्षरयुक्त रास पंचाध्यायी (सचित्र) की सूक्ष्म कलात्मकता अनुपम है। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

भवनों के जीर्णोद्धार के लिए मिलेंगे छह करोड़

कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि उच्च शिक्षा अपर सचिव मोनिका एस गर्ग ने विश्वविद्यालय के प्राचीन और जीर्ण-शीर्ण भवनों के जीर्णोद्धार के लिए भी शासन स्तर से सहयोग करने के लिए छह करोड़ रुपये की योजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है। इसको भी तैयार करके जल्द शासन को भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें