फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आदर्श गांवों में झमाझम मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेवापुरी, रोहनिया विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर, नागेपुर, ककरहिया, डोमरी के मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। नागेपुर में 55 प्रतिशत मतदान दो बजे तक हो चुका था। यही हाल बाकी दो गांवों ककरहिया और डोमरी का भी रहा।
विज्ञापन

जयापुर के विनोद पटेल ने कहा कि यहां सुबह से मतदान के लिए लाइन लगी रही। धूप से बचाव के लिए तंबू-कनात लगाया गया था। इसके अलावा पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रधान नारायण पटेल ने कहा कि यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। सुचारु रूप से मतदान हुआ। मतदाताओं को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। नागेपुर के राजेश कुमार ने बताया कि यहां सुबह और शाम को जबरदस्त भीड़ रही। दोपहर में धूप के चलते मतदाता कम आए। ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान प्रभावित रहा। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। ककरहिया में प्रेमचंद ने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांगों की पूरी मदद की गई, यहां की महिला मतदाताओं की भी लाइनें लगी रहीं। डोमरी में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट पर मतदान के बाद लोग फोटो खींचने से नहीं चूके। यह सिलसिला शाम छह बजे तक चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें