फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट के पार्किंग शुल्क में किया गया परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है। शनिवार से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। अभी तक एयरपोर्ट परिसर में वाहन प्रवेश करते थे और 10 मिनट के भीतर बाहर निकल जाते थे तो उनसे पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता था।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से आधे घंटे के अंदर बाहर निकलने पर 20 रुपये प्रति वाहन देना होगा। यदि 30 मिनट से अधिक समय तक वाहन एयरपोर्ट परिसर में खड़ा रहता है तो उसके लिये पूर्व में निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। वहीं, इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नियम पूरी तरह गलत है। कोई भी व्यक्ति एयरपोर्ट मुख्य गेट से टर्मिनल भवन के सामने वाहन लेकर जाने के बाद कहीं भी अपना वाहन खड़ा किए बगैर भी निकलता है तो कम से कम 10 मिनट लग जाते हैं। ऐसे में जब वाहन को खड़ा ही नहीं किया जा रहा तो पार्किंग शुल्क देना कहां से जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें