फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संच और पन्ना प्रमुख बूथों पर रहेंगे सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के चुनाव कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने संच और पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में उन्होंने कहा कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र 1,819 बूथों को 226 सेक्टर में बांटा गया है। इन सेक्टरों के लिए 54 संच प्रमुख बनाए गए हैं। प्रत्येक संच प्रमुख के जिम्मे औसतन चार सेक्टर है। संच प्रमुख चारो सेक्टरों के बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्य समिति सदस्य एवं पन्ना प्रमुखों के संपर्क में रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि एक पन्ना प्रमुख को 60 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्य मतदान तक जारी रहेगा। इस दौरान हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, सुभाष चंद गुप्त, मनीष कपूर, विद्यासागर राय, नवरतन राठी और नवीन कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 15 मई को नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली जाएगी। चुनाव कार्यालय पर हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा- महिला संगठनों से संपर्क कर 15 मई की स्कूटी रैली में भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी। गुजरात की लिंबायत विधायक संगीता बेन पाटिल ने कहा- स्कूल कालेजों में संपर्क कर इसमें बेटियों की भागीदारी का प्रयास किया जाए। बैठक में डॉ. रचना अग्रवाल, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, कुसुम पटेल, रानिका जायसवाल, आरती सेठ और सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें