फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा कॉरिडोर में दोबारा सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के बाद वीडीए ने वरुणा कॉरिडोर में अतिक्रमण का सर्वे शुरू करा दिया है। इसमें चिह्नित होने वाले अवैध निर्माण की सूची एनजीटी को भेजी जाएगी। वीडीए इसके लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

वरुणा और असि नदी को पुनर्जीवित करने के लिए एनजीटी ने फरवरी में अतिक्रमण की रिपोर्ट देने को कहा था। इस आदेश के बाद वीडीए और राजस्व विभाग ने कार्रर्वाई शुरू कर दी है। अधिकारी जोनवार डोर टू डोर और ड्रोन के माध्यम से सर्वे करा रहे हैं और अब तक हुए निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें कितने पुराने और कितने नए निर्माण हैं, इसका अलग डाटा तैयार किया जा रहा है।
इससे पहले वीडीए ने 2014 में सर्वे कराया था, जिसमें कुल 762 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। इसमें 525 पक्के निर्माण हैं, 30 धार्मिक स्थल भी बनाए गए हैं। सबसे अधिक पक्के निर्माण 311 सिकरौल क्षेत्र में, आदमपुर क्षेत्र में 72, सारनाथ में 67, जैतपुरा में 62 और शिवपुर में 13 पक्के निर्माण किए गए हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन इसके आगे कार्रवाई बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें