फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण और गंदगी पर एक को भेजा जेल, 10 हजार का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में चल रही परियोजनाओं और सफाई व्यवस्था का हाल जानने कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम के साथ सभी अधिकारियों ने देर रात कई इलाकों का निरीक्षण किया। चितरंजन पार्कके पास शारदा भोजनालय की ओर से गंदगी और अतिक्रमण पर दुकानदार को डीएम ने डांटा। 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए दशाश्वमेध थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने को कहा। गोदौलिया से दशावमेध तक डिवाइडर हटाकर सड़क बनाने को कहा। तेलियाबाग में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को डांटा। एक दुकानदार को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

कबीरचौरा अस्पताल के पास जल की पाइप हटाने और सड़क बनाने को कहा। कूड़ा हटाने के साथ डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया। गोदौलिया चौराहे पर सड़क पर पंप के पाइप को देख कमिश्नर ने जल निगम के अभियंताओं को मौके पर तलब किया। नाराजगी जताते हुए काम जल्द पूरा कराने को कहा। दशाश्वमेध घाट पर फसाड लाइट लगवाने को कहा। घाटों से विज्ञापन हटाने को कहा। देवदीपावली से पहले गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल और वीडीए उपाध्यक्ष विशाल सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें