मुफ़्तीगंज। बच्चों को पढ़ाई के साथ -साथ खेल कूद की भी आवश्यकता होती है। खेल कूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। अभिभावकों को चाहिए की बच्चे का दिमाग जिस तरफ जा रहा है। उसको उसी तरफ में ले जाना चाहिए।जिससे वह अपना मुकान हासिल कर सके। उक्त बातें खण्डशिक्षाधिकारी मुफ्तीगंज संजय कुमार यादव ने मंगलवार को न्याय पंचायत देवकली के कदहरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार देते हुए कहा।
देवकली न्याय पंचायत के सभी 19 विद्यालयों में 12 प्राथमिक एवं 7 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चो ने भाग लिया। जिसमे कबड्डी में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पसेवा और बालक वर्ग में विक्रमपुर ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसेवा और बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कदहरा ने बाजी मारी।इस कार्यक्रम का आयोजन सतीश पाठक प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कदहरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ े ब्लाक अध्यक्ष राम दुलार यादव ने किया। इसी क्रम में न्याय पंचायत विझवार सारंग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैपुरा में खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया।जिसमें कुल 10 विद्यालयों के छात्र-छत्राओं ने भाग लिया।जिसमे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिततुपुर नैपुरा इटैली रामपुर का दब दबा रहा। 100 मीटर दौड़ में पायल व गोविंद प्रथम ,200 मीटर दौड़ मे अभिषेक व पायल प्रथम तथा प्राथमिक के 50 मीटर दौड़ में विजय व स्वेता ने बाजी मारी । कबड्डी में पितुपुर बालक और बालिका टीम प्रथम और प्रथमिक में सोसापट्टी प्रथम रहा ।इस अवसर पर उदय नारायण यादव , गोविंद राय ,अ नुराग श्री वास्तव प्रमुख रूप से रहे ।