फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को न्याय दें या इच्छामृत्यु की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। बेटी को न्याय दिलाने के लिए झारखंड के रांची से दूसरी बार दिल्ली के लिए साइकल यात्रा पर निकले किशोर कुमार गाबा शनिवार को गोपीगंज पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को जब अपनी बेटी के साथ ज्यादती के कारनामे सुनाए तो लोग मर्माहत हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार या तो उनकी बेटी को न्याय दिलाए या तो मौत को गले लगाने की इजाजत दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या तो बेटी बचाओ का नारा बंद करें या मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। रातू रोड रांची निवासी किशोर कुमार चाय बेचकर अपना परिवार चलाते हैं। वर्ष 2011 में स्कूल जाते समय कुछ मनबढ़ लोगों ने उनकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया था। अब वे लोग उसकी शादी भी नहीं होने दे रहे हैं। इससे परेेशान पिता ने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के माध्यम से बेटी को न्याय दिलाने के लिए जनवरी 2017 में साइकिल से मुंबई गए थे। वहां उन्होंने अभिनेता आमिर खान से मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। अब वह प्रधानमंत्री से मिलने से साइकिल लेकर दिल्ली जा रहे हैं। यात्रा के 10वें दिन गोपीगंज पहुंचे गरीब पिता की व्यथा सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कि सरकार यदि मेरी बेटी को न्याय नहीं दिला सकती तो मुझे और बेटी को इच्छामृत्यु की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें