फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंडरग्राउंड केबिल से होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर क्षेत्र में अब खुले तार की जगह अंडरग्राउंड केबिल से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे जहां बिजली चोरी रुकेगी, वहीं फाल्ट कम होंगे और लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। शनिवार को भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इससे माना जा रहा है कि अब क्षेत्र की बिजली समस्याओं में सुधार आएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आईपीडीएस योजना के तहत नगर में ढाई किलोमीटर खुले तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जाएगी। भदोही विधायक ने शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने के लिए कटिबद्ध है। जर्जर हो चुके तारों और खंभों को हटवाकर अंडरग्राउंड व्यवस्था कराई जा रही है। इससे कटियामारी पर अंकुश लगेगा, वहीं लटकते तारों से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। अंडरग्राउंड केबिल व्यवस्था वार्ड सात से नयागंज, चौक, त्रिमुहानी, गल्लामंडी, बाईपास चौमुहानी तक है। नगर के शेष हिस्से में भी अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जाएगी। इस मौके पर एक्सईएन राम कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, जेई ओम प्रकाश, चेयरमैन गोरेलाल, रामवृक्ष पाल, नंदलाल गुप्ता, शेषधर, अभयराज, सचिन त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, अजय मोदनवाल, शिव प्रसाद, संजय, शफीक, राजेश, अशोक, पिंटू, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें