फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में वाराणसी संभाग चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, ज्ञानपुर में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें वाराणसी-ए टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्राचार्य केबीएस यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभाएं निखरती हैं। प्रतियोगिता में हरिद्वार-ए, बी, लखनऊ ए, बी और वाराणसी ए, बी संभाग की टीमों ने हिस्सा लिया। वाराणसी-ए के प्रतिभागियों ने ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब जीता। आखिरी दिन अंडर-17 के रोमांचक मैच में गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बलिया, बस्ती जिले के खिलाड़ियों की टीम वाराणसी-ए ने वाराणसी-बी को हराया। शारीरिक शिक्षक गाजीपुर से सुधीर मिश्र, आजमगढ़ से अनिल कुमार पाठक, बस्ती से एम एस खान ने चैम्पियन का शील्ड प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं में प्रियांशु, अनुपम पांडेय, विनोद, आयुषी, गगन वर्मा,, अलोक दूबे, आरिफ, सुमित, विभव की प्रस्तुति ने लोगों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र और ट्राफी प्रदान किया। अंडर-19 के कप्तान शशिकांत, अंडर-17 के विशाल यादव और अंडर-14 के आकिब ने अनुुुभव साझा किए। आभार मार्कंडेय सिंह ने जताया। संचालन डॉ. विभाष भट्ट ने किया। इस मौके पर डॉ. मनजीत सिंह, संगीता यादव, एच पांडेय, अमित आनंद, प्रवीण कुमार सिंह, यूपी शुक्ल, के एल गुप्ता, सुधीर मिश्र, राजेश त्रिपाठी, होशिला सिंह, मोहन राम, बी सी लाल, डी पांडेय, राजकुमार गुप्ता, के पांगति, सी के ओझा, एनएच अंसारी, मेराजुल हक, आरएस पाठक, आरसी पांडेय, मनजीत गुप्ता, अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें