फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेराजगार नहीं रहेगा संस्कृत पढ़ने वाला : डॉ. शर्मा0

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाला बेरोजगार नहीं होगा। उसके लिए प्रदेश सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन, वाईफाई, रिक्त पदाें पर नियुक्तियां और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। मेरा प्रयास होगा कि यह संस्कृत विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में अपने कार्य के कारण जाना जाए। छात्र राजनीति की दिशा बदलें और अपराधियों का प्रवेश शिक्षा परिसर में प्रतिबंधित हो। मेरा यह भी प्रयास होगा की अगले वर्ष से सारे विश्वविद्यालयों की परीक्षा एक साथ हो और सभी के सत्र नियमित हों। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने कहा कि यह अवसर छात्रों के गौरव का है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी, श्रीप्रकाश द्विवेदी, रविंद्र जायसवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष ब्रजेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, महामंत्री लालता प्रसाद एवं पुस्तकालय मंत्री अखिलेश्वर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी किया।
महामंत्री ने लगाए विरोधी नारे, हिरासत में
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रसंघ महामंत्री ने विरोध कर दिया। मंच से ही छात्रसंघ महामंत्री लालता प्रसाद मिश्र ने डिप्टी सीएम और छात्रसंघ उद्घाटन के विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। महामंत्री के विरोध से सुरक्षाकर्मियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महामंत्री को हिरासत में ले लिया। छात्रों का कहना था कि जब एक बार छात्रसंघ का उद्घाटन हो चुका है तो फिर इसे दोबारा कराने की क्या जरूरत है। 6 अप्रैल को पूर्व विधायक अजय राय ने छात्रसंघ का उद्धघाटन किया था। उद्घाटन के लिए पहले कुलपति ने स्वीकृति प्रदान की और बाद में दूसरे पक्ष के छात्रों को उद्घाटन की स्वीकृति दे दी थी। इसके कारण विपक्षी छात्रों ने छात्रसंघ के महामंत्री की पिटाई भी कर दी थी। संयोजक डॉ. अखिलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों का इसी तरह मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। पुलिस हिरासत से छूटने पर पूर्व विधायक अजय राय ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जितेन्द्रधर द्विवेदी, साकेत शुक्ल, नरेन्द्र कुमार मिश्र, सौरभ राय, सुधीर पाण्डेय, रंजीत तिवारी, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें