फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों में शरू हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन तीन क्रय केंद्रों पर चार किसानों से 18.90 एमटी गेहूं की खरीद की गई। जिले में गेहूं खरीदने के लिए कुल 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन खाद्य विभाग के औराई, सुरियावां और पीसीएफ के सुरियावां केंद्र पर खरीद शुरू हुई। बाकी केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद 15 जून तक तक होगी। जिले में 13500 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 15 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। क्रय केंद्रों पर महिला अगर गेहूं विक्रय करने के लिए जाएगी तो उसे लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। प्राथमिकता के आधार पर उसका गेहूं खरीदा जाएगा। शासन से निर्धारित धनराशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जाएगा। गेहूं की छनाई, भराई आदि का खर्च भी किसानों को मिलेगा। किसानों को 1745 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। 15 जून तक होने वाली खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगी। रविवार और सरकारी अवकाश के अलावा अन्य दिनों पर केंद्र खुले रहेंगे। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के नौ, एफसीआई का एक कुल 15 केंद्र खोले गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में 96 फीसदी किसान लघु और सीमांत हैं। सप्ताह में दो दिन केवल इन्हीं का गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं बेचने के लिए किसानों पंजीकरण कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से हर आठ किमी पर एक क्रय केंद्र खोलने का निर्देश है। अब तक 15 केंद्र खुले हैं, जरूरत पड़ने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। कहा कि पहले दिन तीन क्रय केंद्रों पर चार किसानों का 18.90 एमटी गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें