फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह रेंजर और एसडीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आईजीआरएस से लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने वन विभाग के अनुपस्थित दो अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। परगासपुर की जांच आख्या अपलोड न करने पर उप कृषि निदेशक को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

आजीआरएस पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आईजीआरएस पोर्टल सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ा है। इसमें आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित वन विभाग के एसडीओ और रेंजर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत परगासपुर की जांच आख्या अपलोड न करने पर डीडी कृषि को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में 25 मार्च से पूर्व प्रकरणों का निस्तारण करें, अन्यथा वेतन रोका जाएगा। अधिकारियों से कहा कि किसी भी दशा में गलत रिपोर्ट न अंकित करें, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम औराई केशवनाथ, ज्ञानपुर आशीष कुमार, भदोही सुनील कुमार, बीएसए पीएन श्रीवास्तव, डीएसओ संजय पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें