फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू की निशानदेही पर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय को शनिवार को चार घंटे की रिमांड पर पुलिस मंडुवाडीह थाने ले आई। बबलू राय की निशानदेही पर पहाड़ी गांव स्थित उसके बड़े भाई फरार पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय के घर के पीछे बगीचे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। इसके बाद बबलू को लेकर पुलिस जिला जेल चली गई। इस दौरान पुलिस की जीप के आगे-पीछे बबलू के बाइक सवार करीबी लगे रहे। वहीं, पहाड़ी पहुंचते ही बबलू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

23 जनवरी की रात डीरेका परिसर स्थित मुकेश के सरकारी आवास के सामने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में रिक्कू की गिरफ्तारी के बाद बबलू राय और आशुतोष ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहीं, डब्लू राय और उसका साढ़ू मटरू राय फरार हैं। न्यायालय में पुलिस का कहना था कि मुकेश की हत्या के दौरान बबलू राय डीरेका के पहाड़ी गेट के समीप असलहा लेकर मौजूद था। यदि उसे रिमांड पर दिया जाए तो असलहा बरामद किया जा सकता है। शनिवार को बबलू राय को लाया गया तो क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर मंडुवाडीह की टीम ने बबलू की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। इस संबंध में सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि बबलू को जेल में दाखिल कर दिया गया है। डब्लू और मटरू की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। उधर, इंस्पेक्टर मंडुवाडीह ने बताया कि डब्लू राय के घर पर नोटिस चस्पा कराकर उसके फरार होने के संबंध में आमजन को जानकारी देते हुए डुगडुगी बजवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें