फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद में संघ समागम आज, तैयारी में जुटे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संघ समागम में जाएंगे। 25 हजार गणवेश धारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। स्वयंसेवक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। संपूर्णानंद को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। मंच, साउंड के लिए लाउडस्पीकर लगाए गए। दरवाजों को भगवा रंग में रंगा गया। मैदान के चारों तरफ सफेद और भगवा रंग के परदे लगाए गए हैं। दिन भर वहां कार्यक्रम की तैयारियां चलती रहीं। इसके अलावा शाखाओ में रिहर्सल हुआ। यही नहीं, गणवेश भी खरीदने की होड़ मची रही। कई शाखाओं में कहा गया कि शुल्क की रसीद अवश्य लेकर जाएं उसी आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें