फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या पर आक्रामक होगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रामक रुख अपनाने जा रही है। इसी क्रम में पार्टी की ओर से आगामी 27 तारीख को जनपद भर में तहसीलवार धरना-प्रदर्शन आयोजित कर प्रदेश सरकार को चेताने का कार्यक्रम तय किया गया है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कही।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्याओं को जोर शोर से उठाती रही है। मौजूदा समय में छुटटा पशुओं द्वारा फसल नष्ट करने की समस्या विकट रूप ले चुकी है। सरकार की ओर से इस संबंध में ठोस उपाय नहीं किए गए हैं, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। पार्टी इस मामले को जनता के बीच लेकर जाएगी। वक्ताओं ने जिला प्रशासन से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिए जाने की व्यवस्था करने की भी बात कही। साथ ही गत दिनों शासन की ओर से बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी पर रोष व्यक्त करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के अनुसार आगामी 27 जनवरी को पार्टी के पदाधिकारी उक्त समस्याओं को लेकर तहसीलवार धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, प्रदीप यादव, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, रामजस यादव, मुख्तार हासमी, रमेशचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें