फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने उकेरा धरोहरों को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन बुधवार को गुरुधाम मंदिर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कल्पनाओं के रंग उकेरे। इस दौरान दो सौ बच्चों ने धरोहरों, प्रतीकों, देवी-देवताओं, पारंपरिक उत्सवों, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर रंगोली बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, इंटैक, कला प्रकाश और इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सनबीम भगवानपुर, सनसिटी, आर्यन इंटरनेशनल, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, सीएचएस, लिटिल फ्लावर, एसएमएस, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, जीवनदीप महाविद्यालय, अभ्युदय संस्था, कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, बीएचयू, इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट्स के दो सौ छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की।
शाम को आयोजित वाराणसी में समकालीन दृश्यकला विषयक परिसंवाद में प्रो. मंजुला चतुर्वेदी ने काशी की समृद्ध चित्रकला विरासत से श्रोताओं को परिचित कराया। संवाद का संचालन प्रशांत राय ने किया। अतिथियों का स्वागत अशोक कपूर, संयोजन डा. सुभाष चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर प्रो. सरोज रानी, डा. अवधेश सिंह, डा. अनिल सिंह, डा. सुनील विश्वकर्मा, सरिता लखौटिया, डा. सुजीत चौबे, अनिल शर्मा, बलराम यादव, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें