फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की समय पर, बाकी घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली या होकर जाने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें घंटों लेट रही। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफार्म व यात्री प्रतीक्षालय में ट्रेनों की राह तकते देखा गया। इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटे, अमृसर-हावड़ा एक्सप्रेस चार घंटे, फिरोजपुर कैंट से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज ट्रेन चार घंटे लेट रही। यात्री पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की लोकेशन पता करने में लगे रहे। वहीं, बरेली एक्सप्रेस के अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले आने पर लोगों को हैरत हुई। पता चला कि ट्रेन से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के वाराणसी आने के चलते कहीं देरी नहीं हुई। उसे समय से पहले ही कैंट वाराणसी पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें