फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: हिंदू परिषद के 90 हजार कार्यकर्ता करेंगे सेवा, दो लाख लोगों को प्रतिदिन कराया जाएगा भोजन

Thu, 28 Nov 2024 04:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में हिंदू परिषद के 90 हजार कार्यकर्ता सेवा करेंगे। इसे लेकर 16 दिसंबर को डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया काशी आएंगे।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के काशी महानगर की बैठक बुधवार को अस्सी स्थित श्री रामानुज कोट प्रांगण में हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश के प्रभारी राजू भारद्वाज ने बताया कि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशानुसार महाकुंभ में 90 हजार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। परिषद महाकुंभ में थ्री लेयर के टेंट में 10 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था के साथ ही दो लाख लोगों को प्रतिदिन भोजन कराएगी।
विज्ञापन


प्रभारी ने बताया कि एक लाख लोगों के लिए कंबल, दवा, मेडिकल, चेकअप की व्यवस्था की गई है। बैठक में महाकुंभ की तैयारियों के साथ ही 16 दिसंबर को डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के काशी आगमन की तैयारियों की समीक्षा हुई। तय हुआ कि 24 और 25 जनवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय विराट हिंदू महासम्मेलन भी होगा। काशी महानगर से भी महाकुंभ के लिए अन्य जरूरी चीजों को भेजने के लिए योजना पर तरीके से कार्य करने के लिए बैठक में चर्चा हुई।

प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया कि कुंभ के परिक्षेत्र में गो मांस खाने वाले, सनातन को हीं मानने वालों का प्रवेश वर्जित किया जाए। इस दौरान संजय दुबे, अशोक सिंह, आनंद दुबे, मल्लू राजभर, श्रवण कुमार मौर्य, हरिनाथ सिंह, संतोष निगम, रिंकू देववंशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें