फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहड़िया मंडी में जलता मिला कूड़ा, एडीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मनमानी का अड्डा बन चुकी पहड़िया मंडी में शुक्रवार को एडीएम सिटी (मंडी सभापति) विनय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घोर अनियमितताएं सामने आई। निर्धारित से बेहद कम संख्या में सफाई कर्मी मौके पर मिले और परिसर में ही कूड़ा जलाया जा रहा था। इसके अलावा कई और लापरवाही सामने आई। इसको गंभीरता से लेते हुए जहां एडीएम सिटी ने कड़ी फटकार लगाई। वहीं, मंडी सचिव से शाम तक रिपोर्ट भी मांगी। शनिवार को इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जब उपनिदेशक मंडी हिमांशु शेखर त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास चार मंडियों की जिम्मेदारी है। केवल इसी मंडी की व्यवस्था ही नहीं देखनी है। उन्होंने दुर्व्यवस्था के लिए मंडी सचिव को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

पहड़िया मंडी में अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से मनमानी का खेल चल रहा है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन को कई दिनों से मिल रही थी। शुक्रवार को जब एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे तो निर्धारित 20 सफाई कर्मियों के स्थान पर केवल छह ही मिले। वहीं, जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ था। उन्होंने जब संबंधित अधिकारियों से इसका कारण पूछा तो कोई सही जवाब नहीं दे पाया। परिसर में ही कई स्थान पर कूड़ा जलाया जा रहा था। इस दौरान मौजूद आढ़तियों ने भी मंडी सभापति से मिलकर समस्याओं का पिटारा खोल दिया। एडीएम सिटी ने जवाब तलब करने के साथ ही इसकी रिपोर्ट मांगी है। उधर, एडीएम सिटी के जाने के बाद कुछ सफाई कर्र्मी उन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। साथ ही, डीएम को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें