फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 96 हजार रुपये ले भागे दो उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कचहरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से बुधवार को दो उचक्के सीएमएस कंपनी के कैशियर लालबहादुर सिंह का 96,980 रुपया लेकर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बैंक के सीसी कैमरे का वीडियो रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन दोनों उचक्कों की तस्दीक नहीं की जा सकी। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ कैथी निवासी लालबहादुर सिंह एटीएम में कैश डालने वाली सीएमएस कंपनी के कैशियर हैं। लालबहादुर सिंह कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में 10 लाख रुपये जमा करने गए थे। कैश काउंटर नंबर 14 के समीप खड़े होकर लालबहादुर पैसा जमा करने की पर्ची भर रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने लालबहादुर से कहा कि आपका पैसा गिर गया है। लालबहादुर मुड़ कर पीछे देखे और पैसा उठाने को झुके तो दूसरा युवक उनका 96,980 रुपये का बंडल लेकर भाग निकला। लालबहादुर सिंह ने वापस पैसे का मिलान किया तो 96,980 रुपया कम मिला। सूचना पाकर कैंट पुलिस पहुंची और सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली तो दो युवक पैसा लेकर जाते दिखे लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। थोड़ी ही देर में सीएमएस कंपनी के मैनेजर राकेश सिंह भी पहुंचे और उन्होंने बताया कि कंपनी का पैसा जमा करने का काम लालबहादुर अरसे से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें