फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धहाल में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत खजुरी गांव निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी विमला (28) बुधवार की सुबह अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। जयप्रकाश का आरोप है कि पिता श्यामलाल यादव, छोटे भाई ओमप्रकाश और चाचा राजेंद्र प्रसाद ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खजुरी गांव निवासी जयप्रकाश सुबह किसी काम से जक्खिनी जाने के लिए निकला था। जयप्रकाश और विमला के दो बेटे मुरली और सत्यम हैं। जयप्रकाश के अनुसार विमला के फंदे पर लटके होने की सूचना उसके बेटे ने कॉल करके दी। वह आया तो जिस कमरे में विमला फंदे से लटकी थी उसका दरवाजा खुला हुआ था। बताया कि दो दिन पहले भाई ने पत्नी के साथ अभद्रता की थी। सौ नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस आई और सभी को समझा बुझाकर वापस लौट गई थी। खजुरी चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें