फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 70 यात्री कोलंबो से आए वाराणासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। काशी से कोलंबो की उड़ान सेवा शुक्रवार शुरू हो गई। श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से रात 10:40 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। विमान के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वाटर कैनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया। विमान से काशी पहुंचे यात्रियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगा। यह विमान सेवा पहले भी संचालित होती रही है लेकिन ऑफ सीजन के कारण इसे बंद कर दिया गया था। पर्यटन सीजन शुरु होते ही इस सेवा को दोबारा शुरू किया गया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाले इस विमान का दोनों दिन समय अलग अलग है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान यूएल 149 कोलंबो से शाम सात बजे चलकर वाराणसी रात10:20 बजे पहुंचेगी। फिर यही विमान यूएल 150 बनकर वाराणसी से रात 11:20 बजे चलकर कोलंबो रात्रि 2:50 बजे पहुंचेगी। सोमवार को श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान यूएल 149 सुबह आठ बजे कोलंबो से उड़ान भरकर 11:20 बजे वाराणसी पहुंचेगा फिर यही विमान यूएल 150 बनकर 12:20 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 3:50 बजे कोलंबो पहुंचेगा। एयरलाइंस की स्थानीय प्रबन्धक ऋचा दुबे ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए इस सेक्टर में विमान सेवा की शुरुआत की गई है। पहले दिन इस विमान से 70 यात्री कोलंबो से वाराणासी आए और पांच यात्री वाराणासी से कोलंबो रवाना हुए।
वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग सिस्टम हुआ अपग्रेड
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 24 घंटे विमानों के आवागमन के संदर्भ में एक कड़ी और जुड़ गई जिससे रात के समय मे ंभी बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान आसानी से उतर सकेंगे। एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित हो जाने से जहां यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा तो वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सूत्रों की मानें तो वाराणासी एयरपोर्ट को इंस्ट्रूमेंट लाइटिंग सिस्टम में अपग्रेड किया गया है। इसे हाल ही में अपग्रेड किया गया है। यह सिस्टम प्लेन के हॉरिजेंटल और वर्टिकल दोनों की सटीक जानकारी देता है जिससे रात में भी जहाज़ को लैंड करने में आसानी होती है। इस उपलब्धि से एयरपोर्ट को 24 घंटे संचालित करने में आसानी होगी। विमानों को रात में भी आसानी से लैंड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें