फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने ऑटो को टक्कर मारी, दो की मौत और पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। हरिहरपुर चौराहे के समीप निर्माणाधीन रिंग रोड पर शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मौत से गुस्साए स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर एकत्र होकर स्कार्पियो सवार एक युवक को पकड़ कर पीटे और पुलिस को सौंप दिए। सभी जाम लगाने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। शिवपुर पुलिस के अनुसार जौनपुर के नेवढ़िया थाना के रामनगर ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह की है। चालक जौनपुर के महिमापुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना अंतर्गत सभईपुर गांव निवासी सुशील दुबे (60) अपनी बेटी भावना (32) को लेकर ऑटो से उसके ससुराल चोलापुर थाने के आयर गांव जा रहे थे। चालक राजू पाल ऑटो लेकर निर्माणाधीन रिंग रोड पर पहुंचा। इसी दौरान चांदमारी की ओर से सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो पर जोरदार टक्कर मारी। स्कार्पियो की टक्कर से ऑटो हवा में लगभग दस फीट तक उछला और उसमें सवार सातों लोग छिटक कर दूर जा गिरे। हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजू के दोनों पैर कट गए। वहीं, भावना और उनके तीन बच्चे व एक भतीजी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलोें को लेकर दीनदयाल अस्पताल गई जहां से राजू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। हादसे के संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें