फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 गृहणियों को मिले मुफ्त गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सरोई इंडेन ग्रामीण वितरक कैंपस में शनिवार को 46 गृहणियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। गैस कनेक्शन पाकर महिलाएं काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों की गरीब महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

वितरक जाबिर बाबू अंसारी ने बताया कि जो गृहणियां कभी सोच भी नहीं सकती थीं कि वे अपने घर में ईंधन गैस से खाना बनाएंगी। ऐसी महिलाओं का चयन उनकी पात्रता के आधार पर किया जा रहा है। कहा कि जो भी पात्र महिलाएं हों, वे इसके लिए संपर्क कर सकती हैं। बताया 46 गृहणियों को गैस चूल्हा, सिलिंडर, रेगुलर, पाइप उपलब्ध कराए गए। इस दौरान मोबीन अंसारी, राजेश सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें