फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ‘मोदी’-‘योगी’ मारेंगे एक दूसरे को पिचकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इस होली ‘मोदी’-‘योगी’ एक-दूसरे को पिचकारी मारते और रंग खेलते नजर आएंगे। जी हां, बाजार में मोदी और योगी पिचकारी की धूम है। एक ओर जहां त्योहार की मस्ती में लोग डूब चुके हैं। वहीं मार्केट भी पूरी तरह से तैयार है। कपड़े, पिचकारी, मुखौटों से लेकर रंग, अबीर की दुकानों पर रौनक दिखने लगी है। होली में अब हफ्ते भर का वक्त रह गया है। चहुंओर उत्साह दिखने भी लगा है। रथयात्रा, लंका, सिगरा, नई सड़क, हड़हा सराय समेत शहर के सभी बाजार सज गए हैं। एक से बढ़कर एक पिचकारियां मार्केट में हैं। इनमें मोदी, योगी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फोटो वाली पिचकारियां खास हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए मशीन गन और कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी
होली बच्चों के लिए खास होती है। ऐसे में बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, सुपरमैन, बैटमैन, डोरेमॉन जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां मार्केट में हैं। इसके अलावा मशीन गन वाली पिचकारी भी बच्चाें को खूब भा रही है। सिक्सर स्प्रे वाली पिचकारी भी बच्चों की पसंदीदा है। इसमें गुलाल के छह रंग भरे जा सकते हैं। छह रंग के गुलाल टैंक पिचकारी भी बच्चों को लुभा रही है जिसमें आधा से दो लीटर तक रंग भरने की क्षमता है।
कैटरीना का मुखौटा और मोदी की टोपी
बाजार में कैटरीना, सनी लियोन, शाहरुख के मुखौटे भी आ गए हैं। वहीं मलिंगा के हेयर स्टाइल वाले विग भी लोगाें को आकर्षित कर रहे हैं। मोदी टोपी की भी इस होली पर धूम है। 40 रुपये की इस टोपी की मांग युवाओं के बीच ज्यादा है। बाजार में युवाओं व बच्चों के लिए तरह-तरह के विग भी हैं। फिल्मी कलाकारों से लेकर क्र्र्रिकेट खिलाडि़यों तक के हेयर स्टाइल की विग मौजूद है। होली के हानिकारक रंगों से बचने के लिए मुखौटे के साथ धूप के रंग बिरंगे चश्मे भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें